दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर तुरंत प्रभाव से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद, बढ़ते कोरोना को देखते किया फैसला
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: दिल्ली में कोरोना की हालत बेकाबू हो रही है। रोजाना कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर दर्ज हो रहा है। ऐसे में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए दिल्ली में आज रात 10 बजे से 6 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इधर, आज से 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक लगाए गए कर्फ्यू के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक जारी रहेंगी। ऐसे में 30 मिनट के गेप में मेट्रो चलेगी। वहीं अब दिल्ली डिवीजन में सभी स्टेशनों पर भी बड़ा कदम उठाया गया है।

Recommended Video
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक दिल्ली डिवीजन में सभी स्टेशनों पर रुकने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री तुरंत प्रभाव से बंद कर दी गई है, ऐसा स्टेशनों पर लोगों की भीड़ से बचने के लिए किया गया है। दरअसल, दोबारा से ट्रेनों की चलने से स्टेशन पर अब पहले की तरह भीड़-भाड़ रहने लगी है, जिसके चलते कोरोना का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्टेशन पर भीड़ को कम करने की मकसद से फैसला किया गया है।
दिल्ली सरकार ने बदली बच्चों की छुट्टी
वहीं कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 अप्रैल से 9 जून तक कर दी है। पहले यह छुट्टियां 11 मई से 3 जून तक निर्धारित की गई थी, लेकिन दिल्ली में कोरोना के कहर बरपा के बीच आदेश में बदलाव किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications