Saket Court Firing: साकेत कोर्ट फायरिंग पर बोले सीएम केजरीवाल, 'लोगों की सुरक्षा नहीं छोड़ी जा सकती रामभरोसे'

साकेत कोर्ट में हुई फायरिंग पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कानून व्यवस्था सवाल उठाते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधा। कहा कि दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

Delhi CM arvind Kejriwal

Saket Court Firing: राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में शुक्रवार 21 अप्रैल की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब अज्ञान हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दिल्ली की कानून व्यवस्था सवाल उठाते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।'

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं सँभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

जानकारी के मुताबिक, साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में हमलावर कोर्ट परिसर में घुसा था। वहां पर उसने एक महिला को गोली मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां, मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर ने कोर्ट परिसर में चार राउंड फायरिंग की। जिसमें महिला को पेट और अन्य हिस्सों में गोली लगी। वहां पर एक SHO की गाड़ी खड़ी थी, उसकी मदद से ही उसे एम्स पहुंचाया गया। डॉक्टरों की एक टीम उसका इलाज कर रही।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal ने विधानसभा में सुनाई चौथी पास राजा की कहानी, किसे कहा अहंकारी? | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने अपनी पत्नी गोली मार दी।

    विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि हमलावर एक निलंबित वकील था, जिसका महिला से विवाद था और इसलिए उसने महिला पर गोली चला दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी हमलावर ने वकील की वर्दी पहनी हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+