Sachin Pilot: दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक, पायलट बोले-हमारा लक्ष्य राजस्थान में सरकार वापसी कैसे हो?
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ अशोक गहलोत व सचिन पायलट की मीटिंग हुई।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस आलाकमान की सक्रियता भी बढ़ गई है। दिल्ली में गुरुवार को AICC मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक हुई।
बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत (वीसी के जरिए), सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि बैठक बहुत सार्थक रही। इसमें व्यापक और महत्वपूर्ण चर्चा हुई। हमने सभी मुद्दों पर चर्चा की।
पायलट ने कहा कि हमारा संगठन, हमारे नेता, हमारे विधायक और सभी मंत्री मिलकर काम करेंगे और जैसा कि मैं हमेशा कहता रहा हूं कि हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार कैसे बने?
राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने यह भी कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं। बैठक में आगामी राजस्थान चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।
राजस्थान में भाजपा ने भ्रष्टाचार और युवाओं की समस्याओं के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की बहुत कोशिश की है। जबकि कांग्रेस ने सभी मुद्दों का संज्ञान लिया। सभी चर्चाएं अच्छी रहीं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में उनकी भूमिका को लेकर पूछे गए मीडिया के सवाल के जवाब में सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी ने मुझे पूर्व में जो भी भूमिका दी है,उसको लेकर मैंने सदैव अपने कर्तव्यों का पालन किया है,आगे भी वैसा ही करता रहूंगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान किसी से छिपी हुई नहीं है। आलाकमान भी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले दोनों खेमों के बीच सुलह की हर संभव कोशिश में जुटा है।












Click it and Unblock the Notifications