एक बाज ने 3 घंटे तक दिल्ली मेट्रो को रोका, सैकड़ों यात्री स्टेशनों पर फंसे
delhi,delhi metro,दिल्ली,मेट्रो
दिल्ली। मंगलवार की शाम सैकड़ों यात्री उस समय मेट्रो स्टेशनों पर फंस गए जब नोएडा और वैशाली को द्वारका से कनेक्ट करने वाली ब्लू लाइन पर सेवा बाधित हो गई। शाम के समय इस लाइन पर रश ऑवर रहता है, तभी एक बाज के मेट्रो के इलेक्ट्रिकल तारों से टकराने की वजह से समस्या पैदा हो गई। इस वजह से मेट्रो का परिचालन रोका गया।

मेट्रो की तारों से टकरा गया एक बाज
इस बारे में दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया है कि लगभग 5 बजे इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक के बीच मेट्रो के बिजली के तारों से एक बाज टकराया जिस वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया। मेट्रो अधिकारियों को इस संकट से पार पाने में तीन घंटे लग गए। तब तक मेट्रो ट्रेन नहीं चली और सैकड़ों यात्री स्टेशनों पर फंसे रहे।

तीन घंटे तक बंद रहा मेट्रो का परिचालन
मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग पौने आठ बजे तारों को रिपेयर किया गया जिसके बाद प्रभावित स्टेशनों पर मेट्रो का परिचालन शुरू किया जा सका। मेट्रो सेवा बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कैब और ऑटो रिक्शा ने भाड़े बढ़ाए
मेट्रो सेवा बाधित होने के बाद अचानक कैब और ऑटो रिक्शा की डिमांड बढ़ गई। ओला और उबेर ने किराया बढ़ा दिया। राजीव चौक जैसे व्यस्त स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई और मेट्रो सेवा बहाल होने के बाद मारामारी मच गई। स्टेशन से बाहर खड़े ऑटो रिक्शा वालों ने चार्ज बढ़ा दिए। कई लोगों को ज्यादा पैसे चुकाकर ऑटो रिक्शा या कैब से घर जाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications