दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर पैकेज से मिले 3 करोड़ रुपए कैश, दिल्ली से केरल भेजी जा रही रकम
दिल्ली पुलिस ने IGI हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर एक पैकेज को स्कैन करते वक्त 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी जब्त की गई है।

Delhi IGI Airport 3 Crores Cash Seized: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर करोड़ों रुपए बरामद किए गए हैं। यह करोड़ों रुपए की रकम आईजीआई के कार्गो टर्मिनल पर एक पैकेज को स्कैन करते समय जब्त की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब्त की गई रकम 3 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। अब इस पूरे मामले में जांच में दिल्ली पुलिस, CISF समेत कई एजेंसियां जुटी हुई हैं।
कार्गो टर्मिनल पर की गई पैकेज की स्कैनिंग
दिल्ली पुलिस ने न्यूज एएनआई को बताया कि जब्त की गई नकदी की गिनती अभी भी जारी है। पकड़े गए कैश को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा, "दिल्ली में आईजीआई हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर एक पैकेज की स्कैनिंग के दौरान 3 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई। जब्त की गई नकदी की गिनती अभी भी जारी है। सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस आगे की जांच कर रही है।"
दिल्ली से केरला भेजा जा रहा पार्सल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की ओर से जब्त की गई नोटों की गड्डियों को दिल्ली से केरला भेजा जा रहा थे। कहा जा रहा है कि दिल्ली की एक कंपनी ने केरल की कंपनी को ये रकम भेजे थे। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे सुरक्षा एजेंसियां, स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है।
नोटों को किया था पेटी में पैक
बताया जा रहा है कि नोटों की गड्डियों को एक पेटी में पैक करके पैकेज बनाया गया था, जिसको कार्गो टर्मिनल पर स्कैनिंग के दौरान शक होने पर खोला गया, जिसको खोला तो उसके अंदर नोटों की खेप थी, जिसके सीज कर दिया गया।
-
दुर्गा अष्टमी पर बेटियों का सम्मान: CM रेखा गुप्ता ने 1100 छात्राओं को दी साइकिल, बोलीं- ‘यही हैं भविष्य’ -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications