दिल्ली AIIMS में इलाज का इंतजार कर रहे लोगों को राहत, शुरू हुई मरीजों की नियमित भर्ती और सर्जरी
नई दिल्ली, 04 फरवरी। देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब कमजोर पड़ रही है, जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकरें धीरे-धीरे फिर से प्रतिबंध में छूट देने लगी हैं। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद से लगातार नए कोविड केस बढ़ रहे थे, जिसके बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सभी नियमित इनपेशेंट भर्ती, सभी नियमित प्रक्रियाओं और गैर-आवश्यक सर्जरी को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। हालांकि अब कोविड का कहर कम होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इन सुविधाओं को फिर से शुरू करने की जानकारी दी है।

शुक्रवार को दिल्ली एम्स की तरफ से बताया गया कि अस्पताल में वैकल्पिक सर्जरी सहित नियमित इनपेशेंट भर्ती को तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू कर दिया गया है। इस खबर से सर्जरी का इंतजार कर रहे मरीजों को राहत मिलेगी, जो कोरोना वायरस की वजह से अस्पताल में भर्ती नहीं हो पाए थे। एम्स ने अपने एक खत में कहा, कोरोना वायरस के घटते मामलों, अस्पताल में कम होते कोरोना मरीजों की संख्या और दिल्ली सरकार द्वारा कोविड प्रतिबंधों में छूट के बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि नियमित इनपेशेंट भर्ती, सभी नियमित प्रक्रियाओं और गैर-आवश्यक सर्जरी को फिर से शुरू किया जाएगा।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: Weather Updates: दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 19 साल का रिकॉर्ड, अगले दो दिनों तक बारिश के आसार
खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और जिम, अब रात 11 बजे से कर्फ्यू
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार कम होते कोरोना वायरस के नए मामलों के बीच अब कोविड-19 प्रतिबंधों में भी छूट दी जाने लगी है। शुक्रवार को हुई डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की बैठक में अधिकारियों ने कई बड़े फैसले लिए। बैठक में दिल्ली के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और जिम को फिर से खोलने का फैसला किया गया है। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू की अवधि में एक घंटे की कमी का फैसला लिया गया है। अब रोजाना रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications