30 बच्चों के साथ दरिंदगी करने वाले नरपिशाच ने कोर्ट में कबूला गुनाह, UP के कासगंज का है आरोपी

Rohini Court ने जघन्य क्राइम की वारदात के आरोपी को 30 बच्चों के साथ हैवानियत का दोषी करार दिया। आरोपी UP के कासगंज का है। नशे में अपराध करने वाले इस नरपिशाच को सजा कितनी होगी, इस पर बाद में फैसला होगा।

Rohini Court

दिल्ली में बच्चों से रेप और हत्या के आरोपी रविंदर कुमार को रोहिणी कोर्ट ने दोषी करार दिया। उसने लगभग 30 बच्चों के साथ बलात्कार और हत्या करना कबूल किया।

फैसले के बाद एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस विक्रमजीत सिंह ने कहा, "आखिरकार न्याय मिला। इतनी मासूम आत्माओं को अब शांति मिलेगी।" कोर्ट का फैसला आपराधिक न्याय प्रणाली में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।

रोहिणी कोर्ट ने शनिवार को कई बच्चों के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी रविंदर कुमार को दोषी ठहराया। आरोपी ने करीब 30 बच्चों के साथ रेप और हत्या करने की बात कबूल की थी। सजा कितनी होगी, इस पर फैसला बाद में होगा।

आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला है। उसने कथित तौर पर दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अपराध किए थे।
आरोपों के अनुसार, आरोपी शराब और ड्रग्स का आदी है।

रोहिणी कोर्ट में सुलझाई गई क्राइम थ्रिलर की गुत्थी के मामले में समाचार एजेंसाी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी रविंदर कुमार नशे की हालत में अपराध करता था। वह बच्चों को मिठाई खिलाकर फुसलाता था।

इस मामले में दरिंदगी की इंतहा ये रही कि रविंदर बच्चों को फुसलाने के बाद पहले उनका रेप करता था, फिर गुनाह छिपाने की नीयत से मासूमों को मौत की नींद भी सुला देता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+