Delhi News: आम आदमी समझकर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को लूटने पहुंचे बदमाश, फिर जो हुआ सोचा ना होगा?
Delhi Encounter Specialist: दिल्ली के एक सूनसान इलाके में बदमाशों को उनकी बदमाशी भारी पड़ गई। आम आदमी समझकर लूट के इरादे से पहुंचे दो स्नैचरों ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिसकर्मी को अपना निशाना बनाया, जिसके बाद दोनों बदमाशों का बहुत बुरा हश्र हुआ।
दरअसल, दिल्ली के चाणक्यपुरी में दो स्नैचरों को उस समय बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने गलती से एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को अपना निशाना बना लिया। हालांकि उनको अंदाजा नहीं था कि वो क्या करने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विनोद बडोला (Vinod Badola) शनिवार यानी 16 मार्च को चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क में शाम को टहलने निकले थे, तभी दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
उनमें से एक ने बडोला की नाक पर मुक्का मारा, जिससे वो गिर गए और खून बहने लगा। तभी दूसरे बदमाश ने पुलिसकर्मी के गले से बंदूक के दम पर चेन छीन ली। इसके बाद अचनाक हुए हमले से संभलकर विनोद बडोला ने मोर्चा संभाला और फिर एक बदमाश को अपने शिकंजे में जकड़ लिया, जबकि उसका एक और साथी मौके से फरार हो गया।

नाक से खून निकल रहे घायल विनोद बडोला ने एक स्नैचर जिनका नाम गौरव है, उसने पिस्तौल तान दी और फिर बंदूक की नोक पर उनके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया।
हालांकि छीना-झपटी के बाद पूरा मामला उल्टा पड़ गया और फिर उन्होंने अपने साहस का परिचय देते हुए पिस्तौल वाले बदमाश को दबोच लिया।
पीछा करके दूसरे बदमाश को पकड़ा
इसके बाद विनोद ने पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद विनोद ने स्थानीय पुलिस की मदद से दूसरे आरोपी पवन का पीछा कर उसे दबोच लिया। दोनों झपटमारों की पहचान सरोजिनी नगर के गौरव और तुगलक रोड पर एक झुग्गी बस्ती के पवन देव के रूप में हुई है।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। आपको बता दें कि 48 वर्षीय बडोला कई हाई-प्रोफाइल अभियानों और मुठभेड़ों का नेतृत्व कर चुके हैं। वो अपनी बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं और उन्होंने कई आतंकी मॉड्यूल को भी ध्वस्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications