संजय सिंह के पिता से मिलने पहुंचे RJD सांसद मनोज झा, गले लगकर बोले- चिंता करने की कोई बात नहीं
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता के घर पर राजनेताओं का जुटना शुरू हो गया है। इसी क्रम में आरजेडी सांसद मनोज झा भी संजय सिंह के पिता से मिलने पहुंचे। आते ही मनोज झा संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह के गल लग गए और ढाढ़स बढ़ाने लगे।
मनोज झा ने संजय सिंह के पिता से कहा कि कोई चिंता नहीं करनी है। हमलोग आपके साथ हैं। मनोज झा के अलावा गोपाल राय भी संजय सिंह के आवास पर पहुंचे थे।

क्या कहा संजय सिंह के पिता ने?
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनके पिता ने कहा कि हम हर जगह सहयोग करेंगे। मैंने संजय सिंह को कहा कि चिंता न करें। मुझे लगता है कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उन्हें कोई आधार नहीं मिला, लेकिन ईडी के अधिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था, इसलिए उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके सकारात्मक परिणाम जल्द आएंगे क्योंकि सत्ता परिवर्तन होने वाला है।
Recommended Video
संजय सिंह की मां की आई प्रतिक्रिया
आप सांसद संजय सिंह की मां राधिका सिंह ने कहा कि एक निर्दोष व्यक्ति को इस प्रकार से गिरफ्तार करना गुनाह है। मेरा बेटा निर्दोष है, इतना ईमानदार लड़का मैंने नहीं देखा है। ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
अरविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिल्कुल गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications