'ईमानदार शासन से बढ़ता है राजस्व', दिल्ली में GST कलेक्शन की जबरदस्त वृद्धि पर बोले अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal on GST Collection: दिल्ली में जीएसटी कलेक्शन पिछले कई वर्षों से लगातार बढ़ रहा है। इस साल 2023 के अप्रैल-जून तिमाही में जीएसटी कलेक्शन में पिछले साल 2022 के अप्रैल-जून तिमाही में जबरदस्त 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने पिछले कुछ सालों के तिमाही जीएसटी कलेक्शन का डेटा शेयर किया है।

दिल्ली में अप्रैल-जून तिमाही 2018-19 का जीएसटी कलेक्शन 4419.7 करोड़ रुपये हुआ था। 2023 में अप्रैल-जून तिमाही में 8028.9 करोड़ रुपये की जीसटी वसूली हुई है। कोविड प्रभावित 2020-21 के दौरान 2478.8 करोड़ रुपये जीएसटी प्राप्त हुआ था।
जीएसटी के बढ़ते कलेक्शन पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने दिखाया है ईमानदार शासन से राजस्व बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सरकारें अक्सर कहती हैं कि उनके पास अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाने के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन दिल्ली में हमारी सरकार ने दिखाया है कि ईमानदार शासन से राजस्व बढ़ता है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस तरह हमारे पास दिल्ली के लोगों के लिए अधिक स्कूल, अधिक अस्पताल, अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए पैसा होगा।
यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिए SC तैयार












Click it and Unblock the Notifications