‘देश की सबसे मजबूत इकोनॉमिक हब बने दिल्ली’—पहले गणतंत्र दिवस भाषण में CM रेखा गुप्ता का बड़ा विजन

Rekha Gupta News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पहले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस संबोधन में साफ संदेश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी को देश का सबसे ताकतवर आर्थिक केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य है। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराने और परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सिर्फ राजनीतिक राजधानी नहीं, बल्कि विचारों, व्यापार और नवाचार की राजधानी भी बनेगी।

EU ट्रेड डील से MSME को मिलेगा बड़ा बाजार

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि अगर यह समझौता इस सप्ताह होता है, तो दिल्ली के एमएसएमई सेक्टर के लिए नए दरवाजे खुलेंगे। इससे दिल्ली के छोटे और मध्यम उद्योगों को यूरोपीय यूनियन के 45 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं तक पहुंच का मौका मिल सकता है। उन्होंने इसे दिल्ली की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर बताया।

Rekha Gupta News

11 महीनों का रिपोर्ट कार्ड: हर सेक्टर पर फोकस

रेखा गुप्ता ने बीते 11 महीनों में अपनी सरकार के कामकाज का ब्यौरा भी पेश किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट, सामाजिक कल्याण, ग्रामीण विकास और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे क्षेत्रों में ठोस फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिस्टम में जमी धूल हटाकर दिल्ली को नई दिशा देने की कोशिश की जा रही है।

स्वास्थ्य और शिक्षा में बड़े कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू होने के बाद अब तक 6.5 लाख से ज्यादा लोग रजिस्टर हो चुके हैं और 30 हजार से अधिक मरीजों को इसका सीधा लाभ मिला है। शहर में 300 से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य केंद्र शुरू किए जा चुके हैं।

शिक्षा के मोर्चे पर सरकार ने दिल्ली शिक्षा अधिनियम पास कर निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर लगाम लगाने का दावा किया। इससे लाखों अभिभावकों और छात्रों को राहत मिलने की बात कही गई।

सेफ सिटी, ग्रीन एनर्जी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट

दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के तहत 10 हजार अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पर्यावरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी इमारतों पर सोलर प्लांट लगाए गए हैं और लोगों से भी सोलर एनर्जी, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और विकेंद्रीकृत एसटीपी अपनाने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि अगले तीन साल में 11 हजार ई-बसें शामिल कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत किया जाएगा और मेट्रो नेटवर्क को 396 किलोमीटर से बढ़ाकर 500 किलोमीटर तक ले जाने की योजना है।

झुग्गी, गांव और सामाजिक योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये और ग्रामीण इलाकों के लिए 1,700 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। अटल कैंटीन में रोजाना 50 हजार से ज्यादा लोगों को भोजन मिल रहा है, जिसे आगे बढ़ाकर 1 लाख करने का लक्ष्य है। इसके अलावा नरेला में 1,300 करोड़ रुपये से आधुनिक एजुकेशन हब विकसित किया जा रहा है और 10 नई गौशालाओं की योजना पर भी काम चल रहा है।

जनभागीदारी से बनेगी 'क्लीन और ग्रीन दिल्ली'

अपने भाषण के अंत में रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि साफ ईंधन वाले वाहन अपनाकर, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर और सरकारी पहलों में भाग लेकर ही दिल्ली को साफ, सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जनभागीदारी ही विकसित दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+