Republic Day: गणतंत्र दिवस पर Delhi Metro सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू, जानें क्या खुला और क्या प्रतिबंध?

Republic Day Parade: देश आज यानी शुक्रवार को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्यपथ पर परेड में देश की आन-बान और शान का प्रदर्शन होगा। इसको लेकर, प्रशासन ने सुरक्षा के कडे इंतेजाम किए हैं। जिसके तहत मेट्रो, ऑटो से लेकर बसों तक पर कई तरह के प्रतिबंध लागू होंगे।

यदि आप गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए घर से निकलने की तैयारी में हैं, तो यह बेहद काम की खबर है आपके लिए। क्योंकि, कई तरह के यातायात परिवर्तन लागू किए गए हैं, जिसमें मेट्रो अहम है। आइए आपको कराते हैं मेट्रो के शूड्यूल से...

Republic Day 2024

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि जनता को 26 जनवरी के उत्सव को देखने के लिए कर्तव्य पथ तक पहुंचने की सुविधा देने के लिए उसकी सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी। ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। उसके बाद, बचे हुए दिन के लिए एक नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा।

इसके अलावा, जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट होंगे, उन्हें केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन से बाहर निकलने के लिए स्टेशनों पर वैध सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र दिखाने के बाद कूपन जारी किए जाएंगे। डीएमआरसी के एक बयान में कहा गया है कि कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए केवल मेट्रो स्टेशन ही उपलब्ध है।

पैसेंजर्स के लिए अनाउनसमेंट भी होगी
इसमें कहा गया है कि वही कूपन केवल इन दो स्टेशनों से वापसी यात्रा के लिए मान्य होगा। इसके अलावा, यात्रियों को सूचित करने के लिए ट्रेनों के अंदर नियमित अनाउनसमेंट भी की जाएंगी, ताकि वे आसानी से अपने स्टेशनों पर उतरें।

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने 19 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, हैंग ग्लाइडर, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) समेत उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर ढाई घंटे तक फ्लाइट्स पर रोक
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्सव के मद्देनजर 19 जनवरी से 26 जनवरी तक सुबह 10 बजकर 20 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से कोई भी फ्लाइट टेक ऑफ औश्र लैंड नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+