Rekha Gupta Family: रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन? दादा आढ़तिया, पिता बैंक मैनेजर, जानें पति-बेटी क्या करते
Rekha Gupta Family: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता रेखा गुप्ता को पार्टी ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बना दिया है। विधायक दल की बैठक में बुधवार (19 फरवरी) की रात 8 बजे ऐलान किया गया। शुरू से ही रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में प्रमुखता से लिया जा रहा था। वे शालीमार बाग से विधायक हैं और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। कॉलेज के वक्त से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं।
रेखा ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को करारी शिकस्त दी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका परिवार कहां से है? उनके पति और बच्चे क्या करते हैं? आइए जानते हैं रेखा गुप्ता के परिवार से जुड़ी खास बातें...

हरियाणा राज्य के जींद जिले स्थित नगर जुलाना में रेखा गुप्ता का 19 जुलाई 1974 का जन्म हुआ। उनके दादा एक आढ़तिया थे। जुलाना में उनकी गंगाराम, काशीराम के नाम से आढ़त की दुकान थी। वहीं, रेखा के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर काम करते थे। वहीं, मां उर्मिला जिंदल हाउस वाइफ रहीं। रेखा गुप्ता जब 2 साल की थीं, तब उनके पिता बैंक में मैनेजर (साल 1972-73) बने। उनकी पोस्टिंग दिल्ली में हो गई और परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। यहीं उन्होंने स्कूल, ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई की।
Rekha Gupta Family Background: रेखा गुप्ता का पारिवारिक बैकग्राउंड
- जन्म: 19 जुलाई 1974 (उम्र 50 वर्ष, 2024 में)
- गृहनगर: जुलाना, जींद, हरियाणा
परिवार का व्यवसाय:
- दादा: राजेंद्र जिंदल, जुलाना में आढ़त व्यवसायी
- पिता: जयभगवान जिंदल, बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर
- माता: उर्मिला जिंदल, गृहिणी
Who is Rekha Gupta Husband: रेखा गुप्ता के पति कौन हैं और क्या करते हैं?
शादी के बाद भी रेखा गुप्ता राजनीति से दूर नहीं रहीं। साल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। यह कारवां आगे बढ़ता ही रहा। 2023 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं। वहीं, 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से एक बार फिर विजयी हुईं। रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता (Husband Manish Gupta) पेशे से एक स्पेयर पार्ट्स कारोबारी हैं। उन्होंने हमेशा पत्नी का सहयोग किया।
- पति: मनीष गुप्ता (व्यवसायी)
- शादी: 28 जून 1998
- व्यवसाय: स्पेयर पार्ट्स कारोबारी
Rekha Gupta Children Name: रेखा गुप्ता के बच्चे कौन हैं और क्या करते हैं?
रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं। जिनमें से बेटा निकुंज गुप्ता और बड़ी बेटी हर्षिता गुप्ता है। जानकारी के मुताबिक, बेटी पिता की तरह व्यवसायी में ही अग्रसर है।
- बेटा: निकुंज गुप्ता (Nikunj Gupta), अभी पढ़ाई कर रहा है।
- बेटी: हर्षिता गुप्ता (Harshita Gupta), अपने पिता की तरह बिजनेस में रुचि रखती हैं।
रेखा गुप्ता का पुश्तैनी घर और जड़ें
- गांव: नंदगढ़, जुलाना हल्का, जींद, हरियाणा
- दादा: मनीराम जिंदल
- परदादा: गंगाराम जिंदल
उनके दादा और परदादा नंदगढ़ गांव में रहते थे, बाद में जुलाना आकर आढ़त व्यवसाय शुरू किया। गांव के लोग बताते हैं कि जिंदल परिवार ने गांव में शिव मंदिर भी बनवाया है। आज भी उनके रिश्तेदार हर महीने गांव आते हैं और पुराने परिचितों से मिलते हैं।
Rekha Gupta Political Career: रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
- 1992 - ABVP से जुड़ीं
- 1995-96 - दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं
- 1996-97 - DUSU अध्यक्ष बनीं
- 2007 - उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं
- 2010 - भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनीं
- 2022 - दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार बनीं
- 2025- दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक बनीं
रेखा गुप्ता का परिवार राजनीति में कितना सक्रिय?
- रेखा गुप्ता खुद राजनीति में सक्रिय हैं और भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं।
- उनके पति मनीष गुप्ता राजनीति में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं, लेकिन उनका समर्थन करते हैं।
- उनकी बेटी हर्षिता गुप्ता बिजनेस में आगे बढ़ रही हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications