Rekha Gupta Attack: रेखा गुप्ता पर हमले का आरोपी निकला डॉग लवर, मां बोली- बेटे ने कुछ गलत नहीं किया
Rekha Gupta Attack Case Update: दिल्ली की राजनीति में बुधवार, 20 अगस्त को बड़ा बवाल तब खड़ा हो गया जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) पर जन सुनवाई (Jan Sunvai) के दौरान हमला हो गया। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी के रूप में की है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हमले से पहले आरोपी ने सीएम आवास की रेकी की थी।

वह मंगलवार19अगस्त की रात दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में ही रुका था और सीएम की जनसुनवाई की जानकारी उसे मोबाइल फोन से मिली थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह खासतौर से इस कार्यक्रम में हमला करने के इरादे से पहुंचा था और उसके पास किसी तरह की व्यक्तिगत शिकायत नहीं थी।
Rekha Gupta पर हमला करने वाले आरोपी की मां का बयान
आरोपी राजेश खिमजी की मां भानु बेन ने इस पूरे मामले में अपने बेटे का बचाव किया है। उनका कहना है कि उनका बेटा एक पशु प्रेमी (डॉग लवर) है और वह सिर्फ कुत्तों से जुड़े मुद्दों को लेकर दुखी था। यही वजह है कि वह दिल्ली गया था। दिलचस्प बात यह है कि जब दिल्ली पुलिस ने आरोपी की मां से संपर्क किया तो उन्होंने इस घटना पर कोई अफसोस तक नहीं जताया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी ने पहले सीएम रेखा गुप्ता का हाथ खींचा और इसके बाद उन्हें कथित रूप से थप्पड़ मार दिया। हमलावर की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे काबू में कर लिया और मुख्यमंत्री को सुरक्षित उनके आवास ले जाया गया।
Delhi Police की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह हमला जनसुनवाई के दौरान हुआ। मौके पर तुरंत डीसीपी और स्पेशल सेल की टीम पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को और अधिक मजबूत कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह किस मकसद से राजधानी आया और उसके पीछे कोई राजनीतिक या संगठनात्मक साजिश तो नहीं। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि कहीं इस घटना में अन्य लोग शामिल तो नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications