'गुटखाबाज' लोगों ने मेट्रो को भी नहीं छोड़ा, गेट कर दिया थूक से लाल, वायरल तस्वीर देख भड़के यूजर

Delhi Metro Gutkha: लगता है अब दिल्ली की लाइफ लाइन कहे जाने वाली मेट्रो में अब लोग सवारी नहीं बल्कि लापरवाही करते हैं। कभी होली पर अश्लील डांस तो सीट को लेकर मारपीट तक करने वाले लोग अब मेट्रो को गंदा करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

मेट्रो रेल के अंदर से लेकर बाहर स्टेशन एरिया तक आपको साफ सफाई देखने को मिलेगी। इसके अलावा गंदगी फैलाने पर फाइन और लोगों को जागरूक करने के पोस्टर भी चस्पा मिलेंगे, लेकिन कई निर्देशों और निगरानी के बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

Delhi Metro Spit

मेट्रो के अंदर 'गुटखाबाजी'

मेट्रो के अंदर लोग बुनियादी ढांचे को खराब करने से नहीं कतरा रहे हैं। ऐसा ही इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक यूजर ने मेट्रो में 'गुटखा' के निशान वाली एक चौंका देने वाली तस्वीर शेयर की है, जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान है।

मेट्रो के गेट को किया थूक से लाल

एक्स (ट्विटर) यूजर गर्गा चटर्जी ने मंगलवार (09 अप्रैल) को मेट्रो के गेट पर गुटखा के दाग का एक फोटो पोस्ट किया। फोटो में साफ मेट्रो के दरवाजे पर गुटखा की पीक के लाल धब्बे दिखाई दे रहे थे।

किस मेट्रो की घटना इसका नहीं चला पता

फोटो के साथ यूजर ने एक कैप्शन लिखा-"मेट्रो का गुटखाफिकेशन, इस अपराधी की उत्पत्ति की स्थिति का अनुमान लगाएं।" हालांकि फोटो किस मेट्रो लाइन की है इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की।

इस पोस्ट को अब तक 5 लाख 47 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने भारी गुस्सा और निराशा जताते हुए एक्शन लेने की मांग की है। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि एक ही जगह बची थी, अब वो भी गुटखा की चपेट में आ गई है।

वहीं ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा कि सरकार को इस अपराध के लिए गुटखा कंपनियों पर जुर्माना लगाना शुरू करना चाहिए! असल में जिम्मेदारी और नागरिक भावना वहीं से शुरू होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+