आप सरकार की आपत्ति के बाद, दिल्ली में 9000 शिक्षकों की भर्ती पर लगी रोक

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी है। उपराज्यपाल ने 9000 शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 7 अगस्त को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है।

 Recruitment of around 9,000 teachers in Delhi government schools put on hold

दरअसल दिल्ली सरकार ने इस पर आपत्ति जताते हुए एलजी के पत्र लिखा, जिसके बाद उपराज्यपाल ने इस पर रोक लगाते हुए कहा कि अतिथि शिक्षकों पर नीति बनाए जाने तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए।

आपको बता दें कि दिल्ली के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर 14,820 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इनमें से 8,914 शिक्षकों की भर्ती दिल्ली सरकार के स्कूलों में होनी थी। इसके लिए 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

इस विज्ञापन में गेस्ट टीचरों को सिर्फ उम्र में छूट दी गई थी, जिसे लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा । आप सरकार के अनुरोध पर उपराज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया रोकने की सूचना जारी कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+