यौन उत्पीड़न के मामलों में फिर सबसे आगे निकला JNU,सामने आए 39 मामले
नई दिल्ली। बीते कई महीनों सुर्खियों और विवादों का हिस्सा बने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने 2016 में रिकार्ड बनाया है। हालांकि यह रिकार्ड विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करने वाला बिल्कुल भी नहीं है।

साल 2015-16 के दौरान जेएनयू में यौन उत्पीड़न की 39 शिकायतें सामने आई है। यह आंकड़ा देश के अन्य किसी विश्वविद्यालयों से काफी ज्यादा है। इससे पहले 2014-15 में 26 और 2013-14 में यौन उत्पीड़न के 25 मामले सामने आए थे।
स्मृति ईरानी ने भी दी थी जानकारी
बता दें कि दिसंबर में शीतकालीन सत्र के दौरान पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने भी संसद में जानकारी दी थी कि बीते दो साल में देश के कुल शिक्षण संस्थानों में सबसे ज्यादा यौन उत्पीड़न के मामले जेएनयू में सामने आए हैं।
जेएनयू में ऐसे मामलों को देखने वाली यौन उत्पीड़न निवारण कमेटी (जीएसकैस) की सालान रपट के अनुसार जनवरी 2015 से मार्च 2016 के दौरान यौन उत्पीड़ने के 42 मामले मिले।
6 मामलों की जांच नहीं बढ़ पाई आगे
कमेटी द्वारा जारी की गई रपट के अनुसार इन 42 मामलों में से 3 की जांच पूरी हो गई और मामला बंद किया जा चुका है साथ ही 3 शिकायतें वापस ले ली गई हैं और 29 मामलों की जांच जारी है।
वहीं 6 मामले आगे ही नहीं बढ़ाए जा सके क्योंकि कई बार बुलाने के बाद भी दोनों पक्ष सामने नहीं आए।
बीते साल भी यौन उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामलों की वजह से विवादों में रहा था।
इस पर जेएनयू के अधिकारियों ने कहा था कि ऐसे मामले इसलिए ज्यादा सामने आ रहे हैं क्योंकि यहां शिकायतों को दर्ज कराने की संस्था, बाकी के संस्थानों की तुलना में ज्यादा सक्रिय है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications