दिल्ली कोचिंग हादसे का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सुरक्षा और मुआवजे की मांग पर जनहित याचिका दायर

Delhi UPSC Coaching Centre News: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर में बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की जान चली गई है। अब यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हादसे के बाद रविवार को पूरे दिन राजधानी में विरोध प्रदर्शन चलता रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जमकर नारेबाजी की। वहीं अब यह मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया है। पानी भरने से छात्र-छात्राओं की मौत की घटना को लेकर राष्ट्रीय प्रवासी मंच ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है।

इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने और हादसा होने पर मुआवजा देने की मांग की गई है। इस मामले को लेकर आरोपी बनाए गए दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

delhi high court

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित आईएएस कोचिंग में पानी भरने से छात्र-छात्राओं की मौत की घटना को लेकर राष्ट्रीय प्रवासी मंच नई दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट से सोमवार को गुहार लगाई जाएगी कि इस गंभीर मुद्दे को लेकर दाखिल याचिका पर कोर्ट शीघ्र सुनवाई करें। याचिका में छात्रों की सेफ्टी सिक्योरिटी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है।

याचिका में दिल्ली सरकार, एमसीडी और राव आईएएस को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में हाईकोर्ट जज की निगरानी में घटना की जांच कराने और अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने की मांग की गई है। अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की किसी दुर्घटना में मौत पर मुआवजा देने के निर्देश देने की भी मांग की गई है।

ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हादसा सामने आने के बाद यहां एमसीडी अब सक्रिय नजर आ रही है। दरअसल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में लाइब्रेरी थी। इसे लेकर एमसीडी पर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद एमसीडी की टीम कई कोचिंग सेंटर की अवैध बेसमेंट को सील करने पहुंची। कोचिंग सेंटर के अवैध बेसमेंट को सील करने के आदेश दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने दिए हैं। इसके तहत एमसीडी की टीम कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+