'रमेश बिधूड़ी होंगे दिल्ली में BJP के सीएम फेस,' अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री फेस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह दावा किया कि कल बीजेपी की CEC मीटिंग हुई और सूत्रों से हमें मालूम हुआ है कि BJP ने रमेश बिधूड़ी को अपना CM उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है।
"बीजेपी ने अगर रमेश बिधूड़ी को"
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने अगर रमेश बिधूड़ी को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है तो मैं उनके साथ डिबेट करना चाहता हूं। वे लंबे समय तक दिल्ली से सांसद रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं उन्होंने कौन-कौन से काम किए जनता को बताएं। मैं चाहता हूं कि वे मेरे साथ डिबेट करें। केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी के नेता संजय सिंह ने आज एक बड़ा खुलासा किया कैसे बीजेपी के सांसद, मंत्री के घर पर 30-30 40-40 वोट बनवा रहे हैं। ये इस बात का सबूत है की कैसे बेईमानी से बीजेपी वाले चुनाव जीतते हैं।

अपराध का मुद्दा उठाया
इसके साथ ही आप संयोजक ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, जनता से ही पूछ लो कि दिल्ली की कानून व्यवस्था कितनी ठीक है। आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। व्यपारियों को धमकाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस क्या कर रही है?
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप
आगे केजरीवाल ने बड़ा आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े लोगों ने वोटर लिस्ट में 13,000 नए वोटरों को जोड़ने के लिए आवेदन किया और उन्होंने अपने पक्ष में वोटिंग को प्रभावित करने के लिए 5,500 वोटर प्रविष्टियों को रद्द करने की मांग की। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को नई दिल्ली सीट से मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications