राजकुमार के इस्‍तीफे पर आगबबूला हुईं आतिशी, बोलीं- विधायकों को डराकर, खरीदकर सरकार गिराने की BJP कर रही साजिश

दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने एक दिन पहले बुधवार को इस्‍तीफा दे दिया और आम आदमी पार्टी को भ्रष्‍टाचारी बताते हुए पार्टी छोड़ दी। राजकुमार के पद छोड़ने के बाद दिल्‍ली सरकार में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है? इस सवाल पर दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने जवाब देते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

atishi

विपक्षी सरकार गिराने का सबसे आसान तरीका

आतिशी ने कहा ये संवैधानिक संकट आम आदमी पार्टी ने नहीं उत्‍पन्‍न किया है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई अपराध साबित नहीं हुआ है। केजरीवाल के खिलाफ ना ही कोई चार्जसीट है। उन्‍होंने कहा अगर भाजपा विपक्ष के हर मुख्‍यमंत्री को अरेस्‍ट कर लेगी तो राज्‍य की सरकार गिराने का इससे आसान तरीका और क्‍या हो सकता है।

दिल्‍ली की जनता केजरीवाल के साथ है

आतिशी ने कहा हर किसी को ये पता है कि अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें किस लिए गिरफ्तार किया गया है? क्‍योंकि वह मुफ्त बिजली, पानी, अच्छी शिक्षा और मोहल्ला क्लिनिक देते हैं। उन्‍होंने दावा किया कि दिल्‍ली की जनता केजरीवाल के साथ है।

सब जानते हैं राजकुमार आनंद ने क्‍यों इस्‍तीफा दिया
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज लोग ये सब जानते हैं कि राज कुमार आनंद ने इस्तीफा क्यों दिया था? नवंबर में उनके आवास पर 23 घंटे तक छापेमारी हुई थी उन पर ईडी का काफी दबाव था।

सरकार गिराने की है ये साजिश
आतिशी ने कहा आज केजरीवाल कल किसी और राज्‍य के विपक्षी पार्टी के मुख्‍यमंत्री को झूठे आरोप में जेल में डाला जाएगा। इसी तरह ऑपरेशन लोटस के ज‍रिए विधायकों को खरीदा जाएगा और राज्‍य की सरकारें गिराई जाएंगी। भाजपा के लिए आसान तरीका हो गया है कि विपक्षी मुख्‍यमंत्रियों को अरेस्‍ट करवाओ और राज्‍य की सरकारें गिरवाओ।

केजरीवाल नहीं देंगे इस्‍तीफा

इसके साथ ही एक बार फिर आतिशी ने स्‍पष्‍ठ किया कि अरविंद केजरीवाल इस्‍तीफा नहीं देंगे, जो भी कानूनी मदद होगी उसका सहारा हमारी आम आदमी पार्टी लेगी।

ईडी के डर से आप छोड़ी

बता दें राजकुमार आनंद के पार्टी छोड़ने पर आम आदमी पार्टी ने कहा राजकुमार आनंद ने भाजपा के दबाव और ईडी के डर से आप छोड़ी है। आतिशी ने भी ये बात दोहराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+