Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

"राहुल गांधी डबल डेटिंग कर रहे हैं", अनुराग ठाकुर ने दिल्‍ली चुनाव के पहले क्‍यों बोली ये बात?

Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी को कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्‍त मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा दिल्‍ली में जीत हासिल करने के लिए आप और कांग्रेस पर एक के बाद एक हमले कर रही है।
अब भाजपा के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्‍ली चुनाव को लेकर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। अनुराग ठाकर ने राहुल गांधी के बारे में ऐसा कुछ कह दिया है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

Delhi Elections

एबीपी को दिए इंटरव्यू में अनुराग ठाकुर ने कहा राहुल गांधी हमेशा रजाई में सोते रहते हैं और डबल डेटिंग भी कर रहे हैं। इसके साथ ही केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने आम आदमी प्रमुख को अलगाववादी सोच का समर्थक करार दिया है। आइए जानते हैं आखिर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बारे में ऐसा क्‍यों कहा?

केजरीवाल के झूठे वादों से थक चुके हैं लोग

अनुराग ठाकुर ने कहा केजरीवाल झूठ की राजनीति करते हैं,जनता उनके झूठे वादों से थक चुकी है। भाजपा नेता ने पूछा दिल्‍ली में पानी के टैंकरवालों को संरक्षण कौन दे रहा है? उन्‍होंने कहा कोई कैसें इतना नीचे गिर सकता है?

कैदियों की सरकार तो नहीं बनाएंगे वोटर्स

अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को महिला विरोधी बताते हुए कहा केजरीवाल अब भी बेशर्मी से कहते हैं कि मुझे मुख्‍यमंत्री बनाओ जबकि इनके सारे मंत्री जेल में हैं, अब दिल्‍ली के लोग जेल के कैदियों की सरकार थोड़े ना बनानी चाहेगी।

केजरीवाल की मोहल्‍ला क्‍लीनिक की जांच होगी

अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल के बयान यमुना के पानी में जहर मिलाने वाले बयान पर कहा हरियाण के सीएम सैनी नायब सैनी ने यमुना का पानी पी कर दिखा दिया है, केजरीवाल आप भी ये पानी पीकर दिखाओ। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल के मोहल्‍ला क्‍लीनिक के वादे के बारे बात करते हुए कहा पंजाब में सरकार बने तीन साल हो गए, 1 हजार रुपये देने के वादे का क्‍या हुआ। उन्‍होंने ये लोग पूरे भ्रष्‍टाचारी हैं। उन्‍होंने कहा भाजपा इनके मोहल्‍ला क्‍लीनिक की जांच करवाएगी।

क्‍यों कहा राहुल गांधी डबल डेटिंग कर रहे हैं?

दरअसल, अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दिल्‍ली में चुनाव अलग-अलग लड़ने पर तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी जी डबल डेटिंग कर रहे हैं। राहुल गांधी रजाई में सोते रहते हैं। वो दलितों को अपमान कर रहे हैं। दिल्‍ली में आप प्रमुख केजरीवाल के साथ मिलकर बम की रजानीति कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा दिल्‍ली में आए दिन स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+