जेल से बीमारी पत्नी से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया की भावुक तस्वीर शेयर कर राघव चड्ढा ने लिखी ये पोस्ट
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। शनिवार को कोर्ट की इजाजत पर वो अपनी बीमार पत्नी से मिलने अपने घर पहुंचे थे। कोर्ट के आदेश पर जब वो अपनी पत्नी से मिलने अपने घर पहुंचे तब उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी था। दिल्ली आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने एक दिल दुखा देने वाली फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी हैं।

सांसद राघव ने जो फोटो शेयर की है उसमें भारी सुरक्षा से घिरे हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी से गले मिलकर बाहर घर से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।
राघव चड्ढा ने ये फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा
ये तस्वीर देख आंखे नम हैं। आज मनीष जी को कुछ घंटों के लिए अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाज़त मिली। मनीष सिसोदिया जी कल अपने घर दीपावली पर दीपक नहीं जला पाएंगे, लेकिन दिल्ली के लाखों बच्चों के भविष्य को ज़रूर उन्होंने रौशन किया। असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म हमेशा विजयी होता है। ये ज़ुल्म ख़त्म होगा, मनीष जी वापिस लौटेंगे।
बता दें दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अदालत की अनुमति के बाद शनिवार को अपनी बीमारी पत्नी मिलने पुलिस की गाड़ी से मथुरा रोड स्थित अपने आवास पर सुबह करीब दस बजे पहुंचे, उनके साथ पुलिसकर्मी भी थे। कोर्ट ने शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीमार पत्नी से मिलने के लिए घर जाने की परमीशन दी थी।
हालांकि कोर्ट से मनीष सिसोदिया ने पांच दिन के लिए घर जाने की इजाजत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने महज 6 घंटे के लिए पुलिस हिरासत में पत्नी से मिलने की परमीशन दी थी।
राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया ने कोर्ट में पांच दिन की इजाजत ना मिलने पर कम से कम दो दिन की इजाजत मांगी थी और हाईकोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कहा था कि हाईकोर्ट ने भी पहले इस तरह से पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन सिसोदिया के वकील की इस दलील को नहीं माना और पत्नी से मिलने की महज छह घंटे के इजाजत दी।












Click it and Unblock the Notifications