दिल्ली में सीवरेज के काम में जमीन ना मिलने की वजह से आ रही है रूकावट, LG से मिले राघव चड्ढा
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार इस वक्त कई इलाकों में सीवरेज की सुविधा पर काम कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा में सीवरेज के काम को हरी झंडी दिखाई थी, लेकिन इस बीच सरकार के सामने जमीन की समस्या खड़ी हो रही है। दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा का कहना है कि डीडीए उनको जमीन उपलब्ध नहीं करा रहा है, जिस वजह से पूरी दिल्ली में सीवरेज की सुविधा उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर राघव चड्ढा ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की और डीडीए से जमीन दिलाने की मांग की।

इस मुलाकात के दौरान राघव चड्ढा ने उपराज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञपान में उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में सीवरेज की सुविधा नहीं है। दिल्ली जल बोर्ड व दिल्ली सरकार इसके लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन जमीन नहीं मिलने की वजह से काम पूरा नहीं हो सका है। ज्ञापन में कहा गया है कि पूरी दिल्ली में सीवरेज की सुविधा इसलिए जरूरी है ताकि यमुना में गंदा पानी नहीं गिरे।
राघव चड्ढा ने कहा कि डीसेंट्रलाइज्ड सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (डीएसटीपी) व सीवरेज पं¨पग स्टेशन (एसपीएस) बनाने के लिए राजस्व विभाग व डीडीए के अधिकारियों के साथ सर्वे कर जमीन की पहचान की गई है। शहरीकृत गांवों में 37 स्थानों पर डीडीए की जमीन और 24 स्थानों पर दिल्ली सरकार की जमीन पर डीएसटीपी व एसपीएस बनाया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications