सीएम केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मंत्री आतिशी ने की मुलाकात, जानें क्या हुआ बात?
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की मंत्री आतिशी ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद आतिशी ने बताया कि उनसे मिलते ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनसे सबसे पहले दिल्ली और बिजली की आपूर्ति को लेकर पूछा।
मंत्री आतिशी ने केजरीवाल से मुलाकात के बारे बताया कि आज मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मिलने गई। उन्होंने कहा स्वयं से ज्यादा उन्हें दिल्लीवासियों की चिंता है।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा उन्होंने मुझे निर्देश दिया है कि जो-जो कदम उठाने की जरूरत है, वे जल्द से जल्द उठाए जाएं।ंत्री आतिशी ने कहा सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को ग्राउंड पर जाने और दिल्ली की जनता से उनकी समस्या सुनकर उसका समाधान करने के लिए कहा है।
आतिशी ने कहा जिस तरह आप विधायक लोगों तक पानी पहुंचाने में मदद कर सकते हैं उन्हें ऐसा करना है।
आतिशी ने बताया सीएम केजरीवाल ने उन्हें मुलाकात के लिए बुलाया क्योंकि उन्हें दिल्ली के लोगों की चिंता है ।












Click it and Unblock the Notifications