Delhi Traffic Advisory: पुतिन की विजिट से दिल्ली में कई रोड सील! गलती से भी इन रास्तों पर न जाएं, चेक करें रूट
Delhi Traffic Advisory: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली की यात्रा पर हैं। ऐसे में आज, शुक्रवार को राजधानी के कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे बताए गए समय के दौरान इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एयरपोर्ट पर पुतिन को रिसीव किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गर्मजोशी के साथ गले लगाया। इसके बाद मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।

यहां देखें समय के हिसाब से प्रतिबंधों और वैकल्पिक मार्गों की पूरी जानकारी:
पहला स्टेड: सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक
इन रास्तों पर जाने से बचें:
- मदर टेरेसा क्रिसेंट (Mother Teresa Crescent)
- तीन मूर्ति मार्ग (Teen Murti Marg)
- अकबर रोड (Akbar Road)
- एमएलएनपी (MLNP)
- जनपथ रोड (Janpath Road)
ध्यान दें: इस समय के दौरान इन सड़कों पर गाड़ी खड़ी करना या रोकना बिल्कुल मना है।
वैकल्पिक रास्ते (Alternative Routes):
- डीडीयू मार्ग (DDU Marg)
- आसफ अली रोड (Asaf Ali Road)
- मौलाना आजाद रोड (Maulana Azad Road)
- के कामराज मार्ग (K Kamraj Marg)
- रायसीना रोड (Raisina Road)
- रफी मार्ग (Rafi Marg)
डायवर्जन और प्रतिबंध (Diversion Points):
- वंदे मातरम मार्ग से साइमन बोलिवर मार्ग की ओर
- कौटिल्य मार्ग
- सैन मार्टिन से मानस क्रॉसिंग और एबीएचएम क्रॉसिंग
- सुनहरी मस्जिद के आसपास की सड़कें
- रेल भवन के आसपास की सड़कें
दूसरा स्टेज: सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक
इन रास्तों पर जाने से बचें:
- जनपथ टोल्स्टॉय मार्ग (Janpath Tolstoy Marg)
- टोल्स्टॉय केजी मार्ग (Tolstoy KG Marg)
- रंजीत सिंह फ्लाईओवर (Ranjit Singh Flyover)
- बारहखंभा रोड (Barakhamba Road)
- फिरोज शाह रोड (Firoz Shah Road)
- सिकंदरा रोड (Sikandra Road)
- जनपथ रोड (Janpath Road)
वैकल्पिक रास्ते (Alternative Routes):
- डीडीयू मार्ग (DDU Marg)
- आसफ अली रोड (Asaf Ali Road)
- मौलाना आजाद रोड (Maulana Azad Road)
- रफी मार्ग (Rafi Marg)
- के कामराज मार्ग (K Kamraj Marg)
डायवर्जन और प्रतिबंध (Diversion Points):
- जनपथ टोल्स्टॉय मार्ग
- टोल्स्टॉय केजी मार्ग
- रंजीत सिंह फ्लाईओवर
- बारहखंभा रोड
ध्यान दें: इस दौरान जनपथ रोड, विंडसर प्लेस, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस और सिकंदरा रोड पर गाड़ी खड़ी करने या रोकने पर रोक रहेगी।
तीसरा स्टेज: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
इन रास्तों पर जाने से बचें (Avoid These Routes):
- जनपथ रोड (Janpath Road)
- विंडसर प्लेस (Windsor Place)
- फिरोज शाह रोड (Firoz Shah Road)
- मंडी हाउस (Mandi House)
- सिकंदरा रोड (Sikandra Road)
- भैरव मार्ग (Bhairon Marg)
पार्किंग उल्लंघन पर सख्ती (Strict Action on Parking Violation)
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऊपर बताए गए समय और मार्गों पर खड़ी पाई गई गाड़ियों को जब्त (Towed Away) कर लिया जाएगा। जब्त की गई गाड़ियों को इन दो स्थानों पर रखा जाएगा:
- 1. ट्रैफिक पिट काली बाड़ी मंदिर मार्ग (Traffic Pit Kali Bari Mandir Marg)
- 2. भैरव मंदिर के सामने ट्रैफिक पिट (In front of Bhairon Mandir)
पुतिन के आज के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
रूसी राष्ट्रपति आज सुबह 11:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित एक औपचारिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह लगभग 11:30 बजे राजघाट (Rajghat) जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications