छठ पूजा को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, 10 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर: छठ पूजा को लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कुछ दिनों पहले नई गाइडलाइन जारी की थी। जिसके बाद विपक्षी दलों ने उसका काफी विरोध किया। साथ ही लोगों में भी नाराजगी देखी गई, लेकिन अब छठ को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत 10 नवंबर को पूजा के दिन दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकार ने इसके लिए बकायदा आदेश जारी कर दिया है।

Chhath

दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में कहा कि छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस वजह से दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के कारण 10 नवंबर 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया। अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सरकार ने पूजा को लेकर अभी पूरी छूट नहीं दी है।

DDMA के आदेश पर सियासत
हाल ही में एक बैठक के बाद दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने यमुना किनारे छठ पूजा मनाने पर रोक लगा दी थी। ऐसे में दिल्ली में कुछ चुनिंदा जगहों पर ही आयोजन होगा। बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी के भी कुछ विधायक इसका विरोध कर रहे हैं। मामले में आप विधायक संजीव झा ने एलजी को एक पत्र भी लिखा था। जिसमें इस आदेश को तुरंत वापस लेने का अनुरोध किया गया। हालांकि DDMA का ये वाला आदेश ही अंतिम लग रहा है।

नगर निगम का ये फैसला
वहीं दूसरी ओर बीजेपी इस आदेश के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। कुछ दिनों पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद बीजेपी शासित दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लिया। महापौर मुकेश सूर्यान के मुताबिक छठ के लिए क्षेत्र के हर वार्ड में 40 हजार रुपये तक खर्च करने की व्यवस्था की गई है। एक वार्ड में अधिकतम दो घाट बनाए जा सकते हैं। साथ ही हर घाट पर 20 हजार रुपये खर्च होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+