'एक साल के अंदर पूरा हुआ वादा', Punjab डोर स्टेप डिलीवरी सर्विस पर बोले CM केजरीवाल
पंजाब सरकारी सेवाओं को लेकर डोर स्टेप डिलीवरी सर्विस के मौके में दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लुधियाना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने एक साल के भीतर अपना वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि आप ने वादा किया था कि भ्रष्टाचार को खत्म करने लिए सिस्टम बनाएंगे, जिसे भगवंत मान सरकार ने करके दिखाया है।
दिल्ली के सीएम ने कहा कि अब पंजाब ने ना तो लोगों को दफ्तरों को चक्कर काटने होंगे और ना ही अपने काम के लिए दलाल ढूंढने की जरूरत होगी। क्योंकि अब केवल एक फोन कॉल की जरूरत होगी और सरकार अपने द्वार पर सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "29 जनवरी 2022 को हमने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि भ्रष्टाचार ख़त्म करके ऐसा सिस्टम बनाएँगे जिसमें सरकार आपके घर आकर आपका काम करके जाएगी। 10 दिसम्बर 2023 को हमने पंजाब के लोगों से किया अपना वादा पूरा किया। आज से पंजाब में 43 तरह के काम सिर्फ एक फोन कॉल पर घर बैठे होंगे। अब पंजाब के लोगों को ना लाइन में लगने की ज़रूरत, ना दलालों को पैसे देने की ज़रूरत और ना ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की ज़रूरत। पंजाब सरकार का आदमी घर आकर आपका काम करके जाएगा।"
दरअसल, पंजाब सरकारी सेवाओं को लेकर डोर स्टेप डिलीवरी सर्विस की शुरुआत के मौके पर सीएम केजरीवाल लुधियाना पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम मान प्रयासों की जमकर सरहाना की। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी अब सुविधाएं बेहतर हुई हैं। सीएम मान के कार्यकाल में पंजाब में सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं में सकरात्मक बदलावा देखे गए। इसके अलावा पंजाब के विकास के कार्यों में भी तेजी आई है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में शुरू हो रही ये योजना बहुत बड़ी क्रांति है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि इसे 75 साल पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था। अब पंजाब के लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। धीरे-धीरे करके पंजाब की सभी योजनाएं आपको घर पर ही मिलेंगी। दिल्ली में 2018 से यह योजना शुरू हो चुकी है। लाखों लोगों ने इसका लाभ उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications