दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर खालिस्तान समर्थन में लिखे स्लोगन,एक्शन में पुलिस
दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास खंबे पर खालिस्तान के समर्थन में लिखे नारे से हड़कंप मच गया है। खालिस्तान समर्थन में लिखी पंक्तियों के बाद दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। यह स्लोगन करोल बाग और झंडेवाला मेट्रो स्टेशन के पास लिखे मिले हैं।
रिपोर्ट की अनुसार यह स्लोगन सिख फॉर जस्टिस के समर्थकों ने यह स्लोगन मेट्रो के पिलर पर लिखा है। यह संगठन अमेरिका से चलता है और यह प्रतिबंधित संगठन है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों ही मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण से ठीक पहले खालिस्तान समर्थन में स्लोगन और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लिखे जाने से हड़कंप मच गया है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने काले रंग की स्याही से स्लोगन और तस्वीर को मिटा दिया।
दिल्ली पुलिस ने पिलर के पास कंटेनर भी बरामद किया है। इस कंटेनर के कलर से ही नारे लिखे घए हैं। साथ ही संबंधित मेट्रो स्टेशन से अपील की गई है कि वह सभी सीसीटीवी फुटेज को मुहैया कराएं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उनकी धरपकड़ की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications