jamia cctv footage: प्रियंका गांधी ने कहा- गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बोला झूठ

Recommended Video

    Jamia CCTV Footage: Priyanka Gandhi ने Home Ministry - Delhi Police पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    दिल्‍ली। जामिया यूनिवर्सिटी में पुलिस द्वारा छात्रों की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने दिल्ली पुलिस और सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो ट्वीट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह और और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में एक्शन लेने की बात कही है।

    जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने जारी किया वीडियो

    जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने जारी किया वीडियो

    दरअसल, दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में दो महीने पहले जिस 'बर्बरता' से पुलिस इनकार कर रही थी उसका वीडियो सामने आया है। ये जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने जारी किया है, जिसमें सुरक्षाबल लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों पर डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक साथ कई पुलिसकर्मी लाइब्रेरी में घुसते हैं और छात्रों को लाठियों से पीटने लगते हैं। छात्रों के हाथों में किताबें भी नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना तब की है जब जामिया के छात्र नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और उस दिन हिंसा हुई थी।

    पुलिस ने कहा ​सभी वीडियो की जांच की जाएगी

    पुलिस ने कहा ​सभी वीडियो की जांच की जाएगी

    जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने इस वीडियो पर कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ झलक रहा है कि पुलिस बल राज्य प्रायोजित हिंसा को अंजाम दे रही है। जामिया के छात्र अपने एग्जाम की तैयारी रीडिंग हॉल में कर रहे थे तभी पुलिस ने उनपर बर्बरता की। वहीं, इस वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस वीडियो में कुछ नकाबपोश लोग भी दिख रहे हैं। जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी इस वीडियो को शनिवार से ही वायरल कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि क्राइम ब्रांच को पहले ही जांच सौंप दी गई थी। इन सभी वीडियो की जांच की जाएगी।

    प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

    प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देखिए कैसे दिल्ली पुलिस पढ़ने वाले छात्रों को अंधाधुंध पीट रही है। एक लड़का किताब दिखा रहा है लेकिन पुलिस वाला लाठियां चलाए जा रहा है। गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने झूठ बोला कि उन्होंने लाइब्रेरी में घुस कर किसी को नहीं पीटा। इस वीडियो को देखने के बाद जामिया में हुई हिंसा को लेकर अगर किसी पर एक्शन नहीं लिया जाता तो सरकर की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+