केजरीवाल की सरकार को बर्खास्त करने की मांग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेगी भाजपा
दिल्ली की AAP सरकार पर करप्शन के आरोप लगाने वाली भाजपा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने का फैसला लिया है। president murmu delhi bjp kejriwal govt dismissal demand Ra
नई दिल्ली, 05 सितंबर : अरविंद केजरीवाल सरकार घिरती नजर आ रही है। भाजपा लगातार केजरीवाल सरकार पर हमले कर रही है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा ने केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के हवाले से बीजेपी दिल्ली ने ट्वीट कर बताया, बीजेपी के सभी विधायक मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
दिल्ली भाजपा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, बीजेपी राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगी। बता दें कि भाजपा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर करप्शन के गंभीर आरोप लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications