रमजान के दौरान घरों में ही रहकर करें इबादत: शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी
दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में हाहाकार मच हुआ है। कोरोना महामारी की चेन को तोड़ने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। इसी बीच 24 अप्रैल से रमजान का मुबारक महीना भी शुरू हो रहा है। रमजान के मुबारक महीने में देशभर के उलेमाओं ने मुसलमानों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों में रहकर ही इबादत करें। ऐसा करने से वे अपने परिवार और देश को इस खतरनाक बीमारी से बचा सकते हैं।

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बुधवार को लोगों से कहा कि हुकूमत की हिदायतों पर चलकर हम खुद को और अपने मुल्क को बचा सकते हैं। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। नमाज और तरावीह अपने-अपने घरों में ही अदा करें। इसके अलावा जो लोग कोरोना बीमारी का शिकार होकर ठीक हो गए हैं, वे जरूर दूसरे लोगों के लिए अपना खून (प्लाज्मा) दान करें।
फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि कोरोना वायरस से आज पूरी दुनिया परेशान है। सरकार ने इस वायरस को खत्म करने के लिए ही लॉकडाउन किया हुआ है। ऐसे में हमें सरकार और डॉक्टरों की बात माननी है। रमजान के दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों में रहकर ही इबादत करें। सहरी और इफ्तार के समय किसी भी सूरत में बाहर न निकलें। इसके साथ ही, किसी भी पड़ोसी को न तो अपने घर बुलाएं और न ही उसके घर जाएं।
पुलिस भी कमर कसकर है तैयार
रमजान के दौरान लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर कीमत पर लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। इसके लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में इमाम, मुअज्जिज लोगों व मौलानाओं के साथ बैठकर लोगों से लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। सहरी और इफ्तारी के समय पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। बता दें कि सहरी और इफ्तारी के समय लोग अपने घरों की छत पर भीड़ इकट्ठी न करें, इसके लिए पुलिस ड्रोन से नजर रखेगी।
ये भी पढ़ें:-इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने रमजान माह में लोगों से की यह अपील
-
Delhi Power Cut: शनिवार को निजामुद्दीन, द्वारका समेत कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी लाइट, देखें पूरा लिस्ट -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप












Click it and Unblock the Notifications