Delhi: प्रगति मैदान टनल से होकर गुजरना खतरनाक! कमजोर मोबाइल नेटवर्क ने ले ली लड़के की जान
Pragati Maidan Tunnel: प्रगति मैदान टनल वैसे तो यात्रा के लिए सही है लेकिन इसके भीतर एक बहुत बड़ी समस्या है वह है मोबाइल कनेक्टिविटी का कमजोर होना जिसके चलते कई बार लोग मुश्किल में फंस जाते हैं।

Pragati Maidan Tunnel Accident News In Hindi: 19 वर्षीय बाइकर सोमवार की रात प्रगति मैदान सुरंग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसकी बाद में गंभीर चोट की वजह से मौत हो गई। सुरंग के भीतर मोबाइल नेटवर्क और SOS काम नहीं करने की वजह से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने की वजह से पीसीआर कॉल हो या एंबुलेंस इसे बुलाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
पीसीआर कॉल को बुलाने में हुई देरी और हो गई लड़के की मौत
सुरंग के अंदर कनेक्टिविटी की समस्या के कारण पीसीआर कॉल करने में 15 मिनट की देरी हुई जिसकी वजह से उस सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। बताया जाता है कि यहां SOS भी काम नहीं करता रहता है। CCTV फुटेज में राजन प्रगति मैदान के टनल में इंडिया गेट की तरफ वाले कैरिजवे पर दिख रहे हैं। अचानक बाइक दाहिने घूम जाती हैं और क्रैश बैरियर्स से टकराने के बाद दूसरे साइड पलट जाती है। गाड़ी पलटते ही उसके चारों ओर भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान एक शख्स ने अपनी कार रोकी और बाहर निकल गए। फिर पीसीआर को कॉल किया। बड़ी मशक्कत के बाद कॉल लग पाई। टनल के अंदर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहद कमजोर है।
टनल में SOS सिस्टम ने कैसे ली एक जान
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब 9.45 बजे हुई, जैसा कि प्राथमिकी में बताया गया है। हालांकि, पीडब्ल्यूडी ने दावा किया है कि हादसा रात 9.53 बजे हुआ। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाइक में खराबी आई थी या राय को झपकी आ गई थी। सुरक्षा गार्ड आने वाले ट्रैफ़िक से राय को बचाने और ड्राइवरों को चेतावनी देने की पूरी कोशिश कर रहे थे, यहां तक कि उन्होंने अपने वरिष्ठों और पुलिस दोनों को इमरजेंसी फोन कॉल किए, लेकिन बात नहीं हो सकी। उन्होंने दिखाया कि कैसे नेटवर्क कमजोर होने की वजह से टनल के भीतर कॉल लगाना मुश्किल हो रहा है। रिपोर्टर सहित जो लोग रुके थे, उन्होंने भी बिना किसी नतीजे के कॉल करने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications