दिल्ली में 7 और 8 नवंबर से प्रदूषण के स्तर में आएगी कमी, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताई वजह
देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण जाड़ा शुरू होते ही इतना बढ़ चुका है कि लोगों के लिए खुली हवा में सांस लेना दूभर हो चुका है। दिवाली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के बाद दिल्ली सरकार ने दिवाली के बाद 13 से 15 नवंबर तक आर्ड इवेन का नियम लागू कर दिया है। वहीं इसके बाद सोमवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 7 और 8 नवंबर से राजधानी के प्रदूषण में कमी आने की संभावना जताई है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा दिल्ली मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार 7 और 8 नवंबर मंगलवार से दिल्ली में हवा की गति अधिक होगी जिसके चलते प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बताया मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 नवंबर को दिल्ली में हवा की गति 12 किमी/घंटा होगी और यदि गति 10 से 12 किमी/घंटा तक पहुंच जाती है, तो संभावना है कि यहां जमा प्रदूषण का स्तर बिखर सकता है। ऐसी ही संभावना 8 नवंबर को भी है। पर्यावरण मंत्री ने बताया 8 नवंबर को हवा की गति 8-10 किमी/घंटा होगी। उम्मीद है कि 7 और 8 नवंबर को हवा की गति बढ़ जाएगी जिससे प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी।
बता दें दिल्ली के अलावा एनसीआर में जाड़ा बढ़ते ही हवा में प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि लोगों को सांस लेना दूभर हो दुश्वार हो रहा है। प्रदूषण स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली और एनसीआर में धुंध छाई हुई है। दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता सूचकांक AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच चुका है वहीं कई स्थानों में ये गंभीर लेवल में पहुंच चुका है। बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली के बाद अब । हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइमरी तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है।
#WATCH | Delhi Environment Minister Gopal Rai says "As per the forecast, the wind speed will be 12km/hour tomorrow, 7th November and if the speed reaches 10 to 12 km/hour, then there is a possibility that the level of pollution accumulated here might disperse. Similarly, the wind… pic.twitter.com/8N74LqfYcy
— ANI (@ANI) November 6, 2023












Click it and Unblock the Notifications