दिल्ली में प्रदूषण का कहर; CM आतिशी बोलीं- 'पराली जलने के पीछे बीजेपी की नाकामी है'
Pollution Crisis In Delhi: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 484 दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर CM आतिशी ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से लोग बहुत परेशान हैं। लोगों को सांस लेने में काफ़ी दिक़्क़त हो रही है। इसका कारण देशभर में पराली जलाया जाना है लेकिन केंद्र की BJP सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।
पराली जलने के पीछे बीजेपी की नाकामी है- आतिशी
सीएम आतिशी ने पराली जलाने की घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJP के नेता पराली के मुद्दे पर राजनीति ना करके कुछ काम करके दिखाएं। बीजेपी शासित राज्य को लेकर कहा कि यूपी, हरियाणा और मध्य प्रदेश में पराली जलने के पीछे बीजेपी की नाकामी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पराली जलने की घटनाएं कम करके दिखा दी हैं। तो बीजेपी और उनकी केंद्र सरकार क्यों नहीं कर सकती?

बीजेपी सरकार पर लगाए ये आरोप
वहीं, आतिशी ने केंद्र की बीजेपी सरकार से कई सवाल पूछे। सीएम ने कहा कि "BJP शासित राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पराली जलाये जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में पराली जलाये जाने की घटनायें कम हुई हैं। यह आंकड़े हमारे नहीं बल्कि केंद्र की BJP सरकार के ही हैं। जब पंजाब सरकार पराली जलाने की घटनाएं कम कर सकती है तो केंद्र की बीजेपी सरकार क्यों नहीं कर सकती है? केंद्र सरकार कोई काम ना करने की बजाय राजनीति कर रही है और पूरे उत्तर भारत को Medical Emergency की तरफ़ धकेल रही है। मोदी सरकार ने उत्तर भारत को प्रदूषण के धुएं में झोंक दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications