Delhi-NCR Pollution: दिल्ली की हवा में कोई सुधार नहीं, SC में आज फिर होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 03 दिसंबर। शुक्रवार को भी दिल्ली की आबोहवा में कोई सुधार नहीं हुआ है, आज भी यहां Air Quality Index काफी खराब है। पिछले एक महीने से प्रदूषण की मार सह रहे दिल्ली की हवा आज भी जहरीली बनी हुई है हालांकि वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने कहा है कि आने वाले दो दिनों में स्थिति पहले से सुधर सकती है। तो वहीं इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट फिर सुनवाई करेगा। गुरुवार को सुनवाई के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा था कि वो अगले 24 घंटों में कुछ करे वरना कोर्ट इस मामले में स्वतंत्र टास्क फोर्स का गठन करेगा।

दिल्ली की हवा आज भी जहरीली, SC में आज फिर होगी सुनवाई

ये है आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

  • पूसा, दिल्ली IMD - पश्चिमी दिल्ली · 300AQI⁠ · खराब
  • पूसा, दिल्ली DPCC - पश्चिमी दिल्ली · 394 AQI⁠ · बहुत खराब
  • शादीपुर, दिल्ली - पश्चिमी दिल्ली · 346⁠ AQI⁠ · बहुत खराब
  • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी · 351 ⁠AQI⁠ · बहुत खराब
  • अशोक विहार दिल्ली 376 ⁠AQI⁠ · बहुत खराब
  • एनएसआईटी द्वारका, दिल्ली - 403⁠ AQI⁠, गंभीर

बता दें कि आज दिल्ली की सुबह हल्के-हल्के कोहरे के साथ हुई है और तापमान में कमी देखी गई है तो वहीं आज से राजधानी के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद किए गए हैं।

गुरुवार को प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

  • गुरुग्राम में AQI 356
  • लखनऊ का AQI 248
  • फरीदाबाद में AQI 344
  • गाजियाबाद में AQI 357
  • ग्रेटर नोएडा में AQI 343
  • मुरादाबाद में AQI 333
  • आगरा में AQI 354
  • जयपुर में AQI 272

खास बातें

Recommended Video

    Delhi Air Pollution: School Open पर Supreme Court ने Delhi government को लगाई फटकार | वनइंडिया हिंदी
    • PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
    • AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+