Delhi Today News: पीएम मोदी आज 'वीर बाल दिवस' समारोह में हिस्सा लेंगे

Delhi Today News: नई दिल्ली में भारत मंडपम में 'वीर बाल दिवस' के उपलक्ष्य में आज एक समारोह आयेाजित किया जा रहा है। स दोपहर 12 आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्‍य केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। वीर बाल दिवस' गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों, ज़ोरावर सिंह और फ़तेह सिंह की याद में समर्पित है।

पीएम मोदी भारत के भविष्य की नींव के रूप में बच्चों को सम्मानित करने वाले राष्ट्रव्यापी उत्सव वीर बाल दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।

Delhi Today News

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान' का आज शुभारंभ करेंगे. इसका उद्देश्य पोषण संबंधी सेवाओं के कार्यान्वयन को मजबूत करके और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करके पोषण संबंधी परिणामों और कल्याण में सुधार करना है।

आयोजित की जाएंगी प्रतियोगिता

MyGov और MyBharat पोर्टल पर इंटरैक्टिव ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन डिजिटल प्रतियोगिताओं में देश भर से भागीदारी की उम्मीद है, जिसमें ज्ञान का परीक्षण करने वाली क्विज़ जैसी विविध गतिविधियाां शामिल होंगी और प्रतिभागियों को सार्थक तरीके से शामिल किया जाएगा।स्कूल, बाल देखभाल संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र रचनात्मकता और सीखने के केंद्र बन जाएंगे, जहां कहानी सुनाना, रचनात्मक लेखन और पोस्टर बनाना जैसे कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के पुरस्कार विजेता भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+