Petrol-Diesel Price: दिल्ली में अब नोएडा से सस्ता पेट्रोल, जानें मुंबई-बेंगलुरू जैसे शहरों में क्या है रेट
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा दिल्ली में पेट्रोल को सभी महानगरों से सस्ता कर दिया गया है। यहां अब नोएडा से भी सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। मुंबई, बेंगलुरू और लखनउू, जैसे शहरों में दिल्ली से महंगा पेट्रोल बिक रहा है। कई शहरों में रेट 100 रुपए से भी ज्यादा है। दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर आज पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर है।

नोएडा में मिल रहा दिल्ली से महंगा पेट्रोल
दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार में पेट्रोल तकरीबन 19 रुपए सस्ता हुआ था। हालांकि, यहां के प्रमुख शहर नोएडा में अब पेट्रोल के रेट अब दिल्ली से ज्यादा हैं। दिल्ली में नोएडा से सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। चूंकि, दिल्ली सरकार ने 01 दिसंबर (बुधवार) को पेट्रोल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती कर दी थी। पेट्रोल पर VAT 30% से घटाकर 19.40% कर दिया गया। जिससे पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। यही वजह है कि, अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत नोएडा से कम हो गई है।

डीजल भी दिल्ली में नोएडा से सस्ता
नोएडा में सफर करने वाले लोग अब दिल्ली से पेट्रोल भरवाने आ रहे हैं। बता दें कि, डीजल तो पहले से ही नोएडा के मुकाबले दिल्ली में सस्ता बिक रहा था। जानकारों का कहना है कि, दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है। जिसके चलते देश में भी पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में आज (शनिवार) यानी 4 दिसंबर को कोई बदलाव नहीं हुआ। यानी जो रेट थे, वही हैं। यह बड़ी बात है कि, देश भर में वाहन ईंधन पेट्रोल-डीजल का भाव बीते एक महीने से स्थिर है।

और गिर सकते हैं कच्चे तेल के दाम
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम और गिर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो भारत में में पेट्रोल और डीजल के रेट में गिरावट आने के साथ वाहन ईंधन और सस्ता हो सकता है। मालूम हो कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमत रोजाना अपडेट की जाती है। तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट के चलते हमारे देश में भी तेल के दाम घटने की उम्मीद है।

क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंचा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई क्रूड घटकर 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच चुका है। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत भी घटकर 72 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। उधर, कुछ समय पहले अमेरिका अपने तेल के भंडार की सेवा लेने लगा है। ऐसे में लोग मान रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल और सस्ता होगा।

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव:
शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.09
नोएडा 95.51 87.01
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13












Click it and Unblock the Notifications