दिल्ली में दिनदहाड़े युवक से लूट, गला दबाकर फोन और पैसे छिने, गश खाकर नाली में गिरा, CCTV फुटेज

Delhi Crime news: दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब सीलमपुर में एक युवक को दो बदमाशों ने घेरकर लूटा, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

 Delhi Seelampur Loot CCTV

दिल्ली में बदमाश दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सीलमपुर इलाके का है, जहां दो बदमाशों ने पहले एक 18 साल के लड़के का गला दबाया और फिर उसका मोबाइल और पैसे लूट लिए। घटना बुधवार की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।

बेखौफ नकाबपोश बदमाश

सीलमपुर इलाके में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिसका एक डरावना सीसीटीवी मिला है, जिसमें नकाबपोश बदमाश ने पहले एक लड़के को गला दबाकर पकड़ा और फिर आए दूसरे बदमाश ने उसके मोबाइल और पैसे छीन लिए।

गला दबाकर पकड़ा, फिर लूटा

बदमाशों के चंगुल में फंसे लड़के की हालत इस कदर हो गई कि जैसे ही बदमाशों ने उसका गला छोड़ा तो वो तड़पता हुआ नीचे नाली में जा गिरा, जिससे उसके सिर में चोट आई है। घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों लुटेरों को पकड़ लिया गया है।

देखें बदमाशों ने कैसे की युवक से लूट, वीडियो नीचे

जानकारी के मुताबिक रविंदर सिंह (18) से दो बदमाश नाजिम और हराफत ने जी-ब्लॉक, सीलमपुर, के पास छिना झपटी की थी। पीड़ित कपड़े की एक दुकान पर नौकरी करता है। दोपहर में किसी कारण से दुकान बंद होने के बाद जब वो थोड़ा आगे चला तो पीछे से आए दो बदमाशों में से एक ने उसका गला पकड़ लिया।

फिलहाल दोनों लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया गया है। सीलमपुर पुलिस थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+