दिल्लीः कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बस में सीट न मिलने पर लोगों ने की तोड़फोड़

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 50 फीसदी ही लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को महरौली-बदरपुर रोड पर संगम विहार इलाके में काम पर जाने वाले लोगों को जब बस नहीं मिल रही थी तब लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और लोगों को भारी भीड़ जमा हो गई थी। जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची तो पुलिस की लोगों से झड़प भी हुई पुलिस ने किसी तरह से लोगों को वहां से हटाया।

people blocked road and vandalised dtc bus for 50 percent occupancy

पुलिस के मुताबिक अब हालात सामान्य है। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि आज सुबह करीब साढ़े दस बजे कुछ लोगों ने एमबी रोड जानकर डीटीसी बस का शीशा तोड़ दिया। फिर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं इस मामले में पीएस संगम विहार में मामला दर्ज किया जा रहा है और 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला कोविड संबंधी पाबंदियों के कारण बसों में सीटों की अनुपलब्धता को लेकर था।

दरअसल आज सुबह 8:15 बजे एमबी रोड पर जामिया हमदर्द के पास जनता ने ट्रैफिक जाम के संबंध में किए, कॉल के बाद जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो पाया कि कुछ बस यात्री दूसरों को भी बस चालक और मार्शल के रूप में सड़क पर बैठने के लिए उकसा रहे थे। बता दें कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने नए दिशानिर्देशों में पब्लिक बसों में 17 से ज्यादा यात्रियों को ट्रैवल करने की अनुमति नहीं दी है।

पुलिस ने आक्रोशित जनता को समझाने का प्रयास किया कि ट्रैफिक को गुजरने दिया जाए, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ समय बाद जनता ने बसों को नुकसान पहुँचाना शुरू कर दिया और इस तरह 4-5 बसों के शीशे तोड़ दिए और इसे बेअसर करने के लिए महिला पुलिस कर्मचारियों की मदद से विरोध करने वाली जनता को हटा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+