दिल्ली सरकार के स्कूलों में इस साल से शुरू होगा देशभक्ति पाठ्यक्रम

नई दिल्ली, 7 अगस्त: दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सिलेबस में अब देशभक्ति का पाठ भी शामिल किया गया है। इसी शैक्षणिक सत्र से देशभक्ति पाठ्यक्रम को पढ़ाई का हिस्सा बनाया जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की गवर्निंग काउंसिल ने इस पाठ्यक्रम के फ्रेमवर्क को मंजूरी दी है। पाठ्यक्रम का फाइनल ड्राफ्ट काउंसिल सदस्यों के विचारों को शामिल करने के बाद जारी किया जाएगा।

delhi

दिल्ली बजट 2021 के दौरान उपमुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने के लिए देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की थी। अब आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर वर्तमान शैक्षणिक सत्र से दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में देशभक्ति की पढ़ाई शुरू होने जा रही है।

देशभक्ति पाठ्यक्रम समिति की सिफारिशों के आधार पर एससीईआरटी के निदेशक रजनीश कुमार सिंह द्वारा देशभक्ति पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसको लेकर कहा है हम अपने मूल्यों और कार्यों के बीच की खाई को कम करें और यह सुनिश्चित करें कि समानता, बंधुत्व और न्याय के संवैधानिक आदर्शों का पालन बच्चे अपने दैनिक जीवन में भी करें। सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी देशभक्ति को पाठ्यक्रम में शामिल करने की सराहना की है।

दिल्ली में स्कूल खोलने को लेकर हालांकि अभी फैसला नहीं हो सका है, कोरोना के चलते स्कूल बंद हैं और दिल्ली सरकार ने स्कूल खोलने के लिए लोगों से मशविरा मांगा है। सिसोदिया का कहना है कि काफी लोग स्कूल खोलने के पक्ष में हैं, सभी पहलुओं और फीडबैक की समीक्षा के बाद स्कूल खोलने को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+