दिल्ली को 'गड्ढामुक्त' बनाने के लिए AAP सरकार प्रतिबद्ध, सीएम आतिशी ने अचानक बुलाई मीटिंग

Atishi Marlena: आतिशी की नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। दिल्ली सरकार के मंत्री अलग-अलग इलाकों में सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं और PWD विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क ठीक कराने का निर्देश भी दे रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक बैठक की। इस बैठक में आतिशी ने DMRC और NCRTC के अधिकारियों के साथ उनके अंतर्गत आने वाली सड़कों के रिपेयरिंग के काम की समीक्षा की।

CM आतिशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में एजेंसीज युद्धस्तर पर काम कर रही है। इस क्रम में आज DMRC और NCRTC के अधिकारियों के साथ उनके अंतर्गत आने वाली सड़कों के रिपेयरिंग के काम की समीक्षा की।

Atishi Marlena

इन एजेंसीज के अंतर्गत आने वाले महरौली-बदरपुर रोड, वज़ीराबाद रोड, निजामुद्दीन स्टेशन रोड सहित अन्य प्रमुख सड़कें 2 सप्ताह के भीतर गड्ढामुक्त होंगी। आतिशी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द काम निपटाने के निर्देश दिए।

दीपावली तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दीपावली तक दिल्लीवालों को गड्ढामुक्त सड़कें जरूर मिलेंगी। बता दें कि पिछले दिनों आप संयोजक केजरीवाल ने सीएम आतिशी को पत्र लिखकर दिल्ली की खराब सड़कों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया था। साथ ही उन्होंने सड़कों का निरीक्षण भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+