पार्किंग को लेकर आपस में भिड़े CISF जवान और मेट्रो स्टाफ, ब्लू लाइन पर 30 मिनट रुकी रही मेट्रो
नई दिल्ली: द्वारका सेक्टर 21 से जनकपुरी वेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा करीब 30 मिनट तक बाधित हुई जब एक सीआईएसएफ जवान और और मेट्रो स्टाफ के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। गुरुवार रात को इस विवाद के बाद मेट्रो सेवा आधे घंटे तक बाधित हुई जिसके बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्टेशन मैनेजर के मुताबिक, CISF जवान को गलत जगह पर पार्किंग से रोकने पर जवान ने नोंकझोंक की और इसके बाद मारपीट की। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने इस बाबत पुलिस केस भी दर्ज कराया है।
सीनियर CISF अफसर ने कहा कि सब इंस्पेक्टर ने मेट्रो स्टेशन पर अपनी बाइक वहीं पार्क की थी जहां बाकी वाहन खड़े थे। लेकिन जब सब इंस्पेक्टर ने वापस आकर देखा तब उसके बाइक के टायर की हवा निकाल दी गई थी और ये कहा गया कि स्टेशन मैनेजर के कहने पर ये किया गया। इसके बाद उनकी आपस में बहस हुई जिसने बाद में मारपीट का रूप ले लिया।
DMRC की तरफ से कहा गया कि स्टेशन मैनेजर को चोटें आई हैं और जवान के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज कराया गया है। जबकि CISF ने भी विभागीय जांच कर रही है। CISF जवान के साथ मारपीट के बाध मेट्रो स्टाफ ने विरोध किया और इस कारण गुरुवार को रात 9:10 से लेकर 9:45 बजे तक मेट्रो सेवा बाधित रही थी।












Click it and Unblock the Notifications