Parineeti Raghav Wedding: अरविंद केजरीवाल ने राघव-परिणीति को दी बधाई, कहा- ईश्वर आपको सुखी जीवन प्रदान करें

Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा रविवार 24 सितंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। परिणीति और राघव की शादी की सारी रस्में उदयपुर में पूरी हुई।

वहीं, अब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए और उनकी खुशी के लिए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। कपल की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

Parineeti Raghav Wedding

बता दें कि राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तस्वीरों को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। जिन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने री-ट्वीट करते हुए कपल को शादी की बधाई दी है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'ईश्वर आप दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करें।' तो वहीं, राघव चड्ढा और परिणीति ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,

नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से, हमारे दिल को पता चल गया। इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। हमारा साथ हमेशा के लिए अब शुरू होता है।

बता दें कि, राघव-परिणीति ने अपनी शादी की जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा के बेज रंग के लहंगा कैरी किया था, जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने पेस्टल डायमंड जेवैलरी कैरी की थी।

इसके साथ राघव चड्ढा ने व्हाइट कलर की व्हाइट शेरवानी पहनी थी। राघव और परिणीति की शादी की सारी रस्में उदयपुर में पूरी हुई। लीला पैलेस में दोनों ने सात फेरे लिए और दूल्हन विंटेज कार में विदा हुई। राघव-परिणीति की शादी में कई वीआईपी मेहमानों ने शिरकत की। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शादी में शरीक हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+