Pahalgam attack: दिल्ली सरकार ने पाक नागरिकों के वापस जाने की तय की समयसीमा, दिल्ली वालों से कर दी ये अपील
Pahalgam attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुई आतंकी घटना के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाओं पर रोक लगा दी है और भारत में वीजा पर जाए सभी पाकिस्तानियों को तुरंत वापस जाने का फरमान जारी कर दिया है।
भारत सरकार के फैसले के बाद दिल्ली सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए 26 से 29 अप्रैल तक शहर छोड़ने की सख्त समय-सीमा की घोषणा कर दी है। दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहाजिनका वीज़ा अब रद्द कर दिया गया है वो 26 से 29 अप्रैल तक दिल्ली छोड़ दें।

इसके साथ ही दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली के नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध रूप से समय से अधिक समय तक रहने वाले किसी भी पाकिस्तानी नागरिक की सूचना देकर कानून प्रवर्तन का समर्थन करें।आशीष सूद की दिल्ली के निवासियों से अपील करते हुए सभी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना बिना किसी हिचकिचाहट के नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने का आग्रह किया है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद, दिल्ली गृह विभाग ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वीज़ा रद्द कर दिए हैं, सिवाय लॉन्ग टर्म वीज़ा (LTV) और डिप्लोमैटिक और आधिकारिक वीज़ा के, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इसके अलावा सरकार ने ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि मौजूदा परिस्थितियों में पाकिस्तानी नागरिकों को कोई नया वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा।
वहीं इस आदेश के बाद दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) के गृह विभाग ने भी दिल्ली पुलिस को निर्देश देकर सक्रिय कदम उठाए हैं कि वे उन पाकिस्तानी नागरिकों का पता लगाएं और उनकी पहचान करें जो बिना कानूनी अनुमति के शहर में रह रहे हैं। यह उनके शीघ्र निर्वासन की सुविधा के लिए अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वित प्रयास का हिस्सा है। विभाग ने इस संबंध में एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें स्थिति की गंभीरता और तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications