दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट अभी और चढ़ेगा पारा! IMD ने जारी की लू की चेतावनी

नई दिल्ली, 13 मई। राजधानी में भीषण के गर्मी के बीच लू के थपेड़े आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। मौसम वेधशाला की ओर की दिल्ली के कई इलाकों में भीषण लू चलने की चेतावनी (Daily Weather Report) जारी की गई है। शनिवार को आईएमडी ने कई जगहों पर लू को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

Delhi Weather Updates

दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जफरपुर और मुंगेशपुर के मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान क्रमश: 45.6 डिग्री सेल्सियस और 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नजफगढ़ में पारा 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां लू की स्थिति बनी रही। वहीं अनुमान है कि अगले सप्ताह दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

दिल्ली में शनिवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहने का अनुमान है। सफदरजंग वेधशाला के अनुमान के आधार पर पारा 44 डिग्री के स्तर को छूने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली में कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को राजधानी में कई जगहों पर भीषण लू की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रविवार को लू से लोगों को सावधान करने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में परिवर्तन को लेकर अपनी चेतावनी के लिए आईएमडी चार रंग कोड का यूज करता है। पहला हरा रंग है। इसका मतलब सब ठीक है। किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है। पीला रंग मौसम में आने वाले बदलाव से अपडेट रहने का संकेत देता है। नारंग कलर का संकेत मौसम में आने वाले बदलाव को लेकर तैयार रहने और लाल मौसम में बदलवा से बचने के उपाय शुरू करने का संकेत देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+