आंबेडकर पर बयान को लेकर भड़का विपक्ष, AAP सांसद ने कहा- 'अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए'
Sandeep Pathak On Amit Shah: राज्यसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विवाद बढ़ गया है। गुरुवार को विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि बाबा साहब का अपमान इस देश का कोई भी व्यक्ति बर्दाश्त नहीं करेगा।
आप सांसद ने संदीप पाठक ने कहा, बाबा साहब का अपमान इस देश का कोई भी व्यक्ति बर्दाश्त नहीं करेगा। इस देश में हर व्यक्ति और समुदाय को समानता और अधिकार संविधान से मिले हैं। गृह मंत्री और भाजपा को अपनी गलती मानकर माफ़ी मंगानी चाहिए और तुरंत ही अमित शाह को अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा
वहीं, वाल्मीकि मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने लोगों को शपथ दिलाई कि बाबा साहेब का अपमान करनेवाली पार्टी भारतीय जनता पार्ची का वह विरोध करेंगे। उन्होंने कहा, लोग घर-घर जाएंगे और भाजपा की निंदा करते हुए तैयार की गई शपथ पर लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे। साथ ही कहा कि संसद में बयान देकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, संसद के अंदर गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर जी को लेकर जो कहा, वह बेहद ही पीड़ादायक है। अमित शाह के कहने के लहजे से लगा कि वह बाबा साहब से नफ़रत करते हैं। नरेंद्र मोदी का अमित शाह का समर्थन करना बताता है कि इन लोगों के अंदर बाबा साहब के प्रति कैसी भावनाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications