एमसीडी चुनाव 2017: सर्वे का दावा, दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा

एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल में जो आंकड़े सामने आए हैं उस पर नजर डालें तो दिल्ली में बीजेपी इस बार के एमसीडी चुनाव में एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर सभी सियासी दल प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। चाहे दिल्ली एमसीडी पर कब्जा रखने वाली बीजेपी हो या फिर दिल्ली की सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी या फिर कांग्रेस सभी की नजर दिल्ली एमसीडी पर जीत की है। हालांकि जनता क्या सोच रही है इसे जानने के लिए एबीपी न्यूज-सी वोटर का ओपिनियन पोल सामने आया है। इस पोल में जनता किसके साथ जाती नजर आ रही है देखिए आगे...

दिल्ली एमसीडी पर किसका कब्जा?

एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल में जो आंकड़े सामने आए हैं उस पर नजर डालें तो दिल्ली में बीजेपी इस बार के एमसीडी चुनाव में एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। ओपिनियन पोल में दिल्ली की तीनों एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा हो सकता है। एमसीडी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को यहां की जनता पसंद कर रही है। हालांकि बीजेपी पार्षदों के कार्य से जनता नाखुश नजर आ रही है। बीजेपी के बाद दिल्ली की जनता की दूसरी पसंद आम आदमी पार्टी है, वहीं कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर पर है।

23 अप्रैल को दिल्ली एमसीडी का चुनाव

23 अप्रैल को दिल्ली एमसीडी का चुनाव

दिल्ली एमसीडी ओपिनियन पोल में इस बार किस पार्टी का पलड़ा भारी है इसको लेकर एबीपी न्यूज-सी वोटर ने ओपिनियन पोल कराया। इस ओपिनियन पोल में एबीपी न्यूज-सी वोटर में 6213 लोगों से बात की गई। इसके आंकड़ों में वोट शेयर का नहीं, सीटों का अनुमान लगाया गया है।

दिल्ली वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम से कितने संतुष्ट हैं?

दिल्ली वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम से कितने संतुष्ट हैं?

ओपिनियन पोल में लोगों से पूछा गया कि क्या दिल्ली वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम से संतुष्ट हैं? इस सवाल पर ओपिनियन पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूर्वी दिल्ली में 44 फीसदी लोग उनके कार्यों से संतुष्ट नजर आए। वहीं 53 फीसदी लोग सीएम केजरीवाल के कार्य से असंतुष्ट नजर आए। उत्तरी दिल्ली में 52 फीसदी लोग संतुष्ट नजर आए, वहीं 47 फीसदी लोग नाखुश थे। दक्षिणी दिल्ली की बात करें तो यहां 49 फीसदी लोग सीएम केजरीवाल से संतुष्ट नजर आए, लेकिन 50 फीसदी लोग असंतुष्ट दिखाई दिए।

पार्षदों के काम से कितनी संतुष्ट दिल्ली

पार्षदों के काम से कितनी संतुष्ट दिल्ली

ओपिनियन पोल में दूसरा सवाल जो लोगों से किया गया उसके मुताबिक क्या दिल्ली की जनता अपने पार्षदों को काम से खुश हैं? इस सवाल के जवाब में पूर्वी दिल्ली में 46 फीसदी लोगों ने हां कहा, वहीं 53 असंतुष्ट नजर आए। उत्तरी दिल्ली में 45 फीसदी लोगों संतुष्टी जताई तो 53 फीसदी नाखुश दिखाई दिए। वहीं दक्षिण दिल्ली की बात करें तो यहां 45 फीसदी हां के पक्ष में दिखाई दिए तो 54 फीसदी ने नहीं कहा है।

पोल में बीजेपी सबसे आगे

पोल में बीजेपी सबसे आगे

कुल मिलाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के कार्यों पर दिल्ली की जनता का रुख बंटा हुआ नजर आया। वहीं पार्षदों के कार्यों पर दिल्ली की जनता असंतुष्ट ही नजर आई। फिलहाल ओपिनियन पोल में भले ही पार्षदों के कार्यों से जनता असंतुष्ट दिख रही हो लेकिन एमसीडी चुनाव के ओपिनियन पोल में एक बार फिर बीजेपी सबसे आगे नजर आ रही है।

25 अप्रैल को आएंगे एमसीडी चुनाव के नतीजे

25 अप्रैल को आएंगे एमसीडी चुनाव के नतीजे

बता दें कि पिछले 10 साल से दिल्ली एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा बरकरार है। 23 अप्रैल को इस बार दिल्ली एमसीडी चुनाव होना है, जबकि नतीजे 25 अप्रैल को आएंगे। बता दें कि हाल ही में यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन पंजाब को छोड़कर बाकी जगह काफी अच्छा रहा। यूपी में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया। अब बीजेपी की नजर दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी जीत दर्ज करने पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+