केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की LG की शिफारिश पर सौरभ भारद्दाज गरजे, बोले वो भाजपा के एजेंट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदक केरजीवाल तिहाड़ जेल में शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी प्रमुख केजरीवाल की जमानत के लिए जहां उनके वकील और आप नेता लगातार प्रयास कर रहे हैं।
वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच करवाने की सिफारिश कर दी है। जिसके बाद आदमी पार्टी आगबबूला हो चुकी है।

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कहा दिल्ली के उपराज्यपाल भाजपा के एजेंट हैं। उन्होंने अइब सीएम केजरीवाल के खिलाफ एक और बड़ा षणयंत्र रचा है। उन्होंने कहा भाजपा और एलजी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षणयंत्र रच रहा है।
सौरभ भारद्वाज ने दावा किया भाजपा दिल्ली की सातों सीटें हार रही है इसलिए भाजपा अपनी हार को लेकर डरी हुई है। हार के डर से भाजपा बौखला गई है. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भी भाजपा ने ये साजिश की थी।
गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के समय जेल में बंद है। 21 मार्च ईडी ने सीएम केजीवाल को अरेस्ट किया था। 7 मई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications