पिक्चर अभी बाकी है पीएम मोदी के बयान पर आप मंत्री सौरभ बोले- जनता ने चुनाव में कहा हमें यह पिक्चर नहीं देखनी
दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के बाद लगातार भाजपा पर हमले कर रही है। वहीं अब दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव परिणाम के एक दिन पहले बयाना को लेकर तंज कसते हुए बयान दिया है।
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा "जो ट्रेलर वाली बात थी वह PM ने चुनाव से पहले भी कही थी कि यह ट्रेलर है और पिक्चर अभी बाकी है लेकिन जनता ने ट्रेलर को रिजेक्ट कर दिया, जनता ने कहा कि हमें यह पिक्चर नहीं देखनी है। इसलिए इन्हें बहुमत नहीं मिला है, यह सही समय है कि BJP समझे कि नफरत फैलाने वाली राजनीति को जनता ने रिजेक्ट किया है।

#WATCH AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "जो ट्रेलर वाली बात थी वह PM ने चुनाव से पहले भी कही थी कि यह ट्रेलर है और पिक्चर अभी बाकी है लेकिन जनता ने ट्रेलर को रिजेक्ट कर दिया, जनता ने कहा कि हमें यह पिक्चर नहीं देखनी है। इसलिए इन्हें बहुमत नहीं मिला है, यह सही समय है कि BJP समझे कि… pic.twitter.com/25b9imzqdD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2024












Click it and Unblock the Notifications