Old Rajendra Nagar Incident: दिल्ली में कितने बजे हुआ हादसा, कैसे निकाला गया शव, पुलिस ने बताई डिटेल
Delhi UPSC Coaching Centre News: दिल्ली में बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर में जलभराव होने बड़ा हादसा हो गया। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश पानी अचानक से भर गया, जिसके बाद वहां कई छात्र फंस गए। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, शाम लगभग सात बजे 'राव आईएएस स्टडी सेंटर' नामक कोचिंग से जलभराव की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ का बचाव दल मौके पर पहुंच गया। कोचिंग सेंटर में राहत और बचाव का काम पूरा हो गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना शाम 6:35 बजे की है, जब कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक बारिश का पानी भर गया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के एएसआई बीरेंद्र तुरंत मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को शाम करीब 7:10 बजे एक कॉल मिली।
फायर ऑफिसर के मुताबिक, बेसमेंट से तुरंत पानी बाहर निकाला गया। ऐसे में गोताखोरों की मदद की जरूरत पड़ी, इसलिए एनडीआरएफ को इसकी जानकारी दी गई। बड़ी टॉर्च से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। रात करीब 10:40 बजे छात्र का शव बाहर निकाला गया। रात करीब 11:10 बजे दूसरा शव निकाला गया। तीसरा शव एनडीआरएफ को लगभग 1 बजे मिला।
इधर कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने की घटना के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने ओल्ड राजिंदर नगर में सड़कें जाम कर दीं हैं। कुछ छात्रों ने करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास पूसा रोड के दोनों कैरिजवे को अवरुद्ध कर दिया है, जो आसपास के कई अस्पतालों के साथ एक मुख्य सड़क है।
डीसीपी सेंट्रल और डीएम सेंट्रल द्वारा उनसे बार-बार मुख्य सड़क को अवरुद्ध न करने का अनुरोध किया गया। चूंकि उन्होंने एक घंटे के बाद भी मुख्य सड़क खाली करने से इनकार कर दिया, इसलिए भारी सार्वजनिक असुविधा और आसपास के अस्पतालों को ध्यान में रखते हुए उन्हें वहां से हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें निशानेबाज नहीं, तो क्रिकेटर होतीं मनु भाकर, वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट अकादमी में ली है ट्रेनिंग












Click it and Unblock the Notifications